भारतीय रिजर्व बैंक की पूर्ववर्ती सहायक संस्थाएं
भारतीय अर्थव्यवस्था में 1991 के आर्थिक संकट के उपरांत बैंकिंग क्षेत्र के सुधार की दृष्टि से जून 1991 में एम.नरसिंहम की अध्यक्षता में एम.नरसिंहम समिति अथवा वित्तीय क्षेत्र में सुधार समिति की स्थापना की गई जिसने अपनी संस्तुतिया दिसंबर 1991 में प्रस्तुत की। नरसिंहम समिति द्वितीय की स्थापना 1998 में हुई नरसिंहम समिति ने कहा था कि रिजर्व बैंक को उन संस्थानों में हिस्सेदारी नहीं रखना चाहिए जिनका वह नियमन करता है । दूसरी नरसिंहम समिति ने निम्नलिखित 3 संस्थाओं का स्वामित्व RBI से सरकार को देने की सिफारिश की थी ।
1 . NHB ( National Housing Bank )
NHB kya hai in hindi
राष्ट्रीय आवास बैंक
स्थापना - 1988
मुख्यालय - दिल्ली
अध्यक्ष - शरद कुमार होता
राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम 1987 के अंतर्गत राष्ट्रीय आवास बैंक की स्थापना 9 जुलाई 1988 को की गई । इसका उद्देश्य आवास वित्त संस्थानों के उन्नयन के लिए एक प्रधान एजेंसी के रूप में कार्य करने एवं ऐसे संस्थानों को वित्तीय एवं अन्य सहायता प्रदान करना है । इसे सी रंगराजन समिति की सिफारिशों पर बनाया गया । इसके लिये NHB Act , 1987 बनाया गया था ।
2. NABARD ( National bank for Agriculture and Rural Department )

नाबार्ड क्या है
मुख्यालय - मुंबई
स्थापना - 12 जुलाई 1982
अध्यक्ष - जी आर चिंटाला
यह कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए ऋण देने वाली संस्थाओं का पुनविर्त करता है । नाबार्ड क्षेत्रीय सहकारी बैंकों और एपेक्स कोऑपरेटिव बैंकों की apex regularly body है । नाबार्ड की स्थापना शिव रमन कमेटी की सिफारिशों पर की गई । इसके लिए नाबार्ड एक्ट 1981 बनाया गया था ।
Note
🔹 आरबीआई ने NHB और NABARD में अपनी पूरी हिस्सेदारी सरकार को क्रमशः 1450 करोड़ और 20 करोड़ रुपये में बेच दी । इसके बाद यह दोनों कंपनियां पूरी तरह से सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी बन गई ।
🔹 RBI के पास NABARD 72.5% हिस्सेदारी थी । इसमें से 71.5 % हिस्सेदारी को अक्टूबर 2010 में ही सरकार के सुपुर्द कर दिया था जबकि शेष बची हिस्सेदारी 26 फरवरी 2019 में सरकार को बेची गई ।
🔹 RBI के पास NHB में 100% हिस्सेदारी थी जिसे 19 मार्च 2019 को बेच दिया गया ।
3. SBI ( State Bank of india )
History of sbi
मुख्यालय - मुंबई
🔹 इसका राष्ट्रीयकरण 1 जुलाई 1955 को हुआ । इससे पहले इसे इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया के नाम से जानते थे यह एक वाणिज्यिक बैंक है । इसके सात सहयोगी थे -
(1) स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर ( SBBJ )
(2) स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र (2008 में SBI में विलय )
(3) स्टेट बैंक ऑफ इंदौर ( 2010 में SBI में विलय )
(4) स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद ( SBH )
(5) स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ( SBP )
(6) स्टेट बैंक ऑफ मैसूर ( SBM )
(7) स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT)
🔹 2007 में SBI में RBI ने अपनी सारी हिस्सेदारी सरकार को बेच दी थी ।
Q.1 NHB का उद्देश्य क्या है ?
Ans - एनएचबी देश की आवास वित्त प्रणाली को नियंत्रित करता है, विभिन्न प्राथमिक उधारदाताओं को पुनर्वित्त प्रदान करता है और आवास निर्माण और आवास संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सार्वजनिक आवास एजेंसियों द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं के संबंध में सीधे उधार देता है।
Q.2 NHB को regulate कौन करता है ?
Ans - RBI
Q.3 NABARD की full form क्या है ?
Ans - National Bank for Agriculture and Rural Development


0 Comments