Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Responsive Advertisement

Types of ATM

     


    Types of ATM


    ATM एक ऐसा दूरसंचार व कंप्यूटरीकृत मशीन है जो ग्राहकों को वित्तीय हस्तांतरण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध करवाता है । इस हस्तांतरण प्रक्रिया में ग्राहक को बैंक में जाने की आवश्यकता नहीं होती ।

    Type of ATM in hindi


    1) Bank Owner ATM 


           वे ATM  जिन पर बैंक का logo लगा होता है तथा एटीएम पर लगने वाला सारा खर्चा बैंक वहन करता है ।


    2) White label ATM 


         वे ATM जिन पर बैंक का logo नहीं लगा होता तथा एटीएम पर लगने वाला सारा खर्चा NBFC ( गैर बैंकिंग कंपनियां)  वहन करती है । इसके बदले वे बैंक से कमीशन चार्ज करती है ।

    🔹कंपनी अधिनियम 1956 के तहत भारत में शामिल एनबीएफसी संस्थाओं को WLA के संचालन की अनुमति है। 

    🔹इस तरह की एनबीएफसी संस्थाओं का न्यूनतम नेटवर्क 100 करोड़ रुपए होना चाहिए ।

    🔹WLA में नकद जमा या नकद स्वीकृति की सुविधा नहीं है ।

    🔹भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम 2007 के तहत RBI से प्राधिकरण प्राप्त करने के बाद गैर- बैंक संस्थाओं को भारत में WLA स्थापित करने की अनुमति है ।


    Subsidiaries of RBI


    3)Brown label ATM 


        इसमें बैंक का logo लगा होता है । इसमें बैंक अपने एटीएम संबंधी कामकाज किसी तीसरे पक्ष को सौंप देते हैं । इन एटीएम को नकदी उसी बैंक द्वारा ही मुहैया कराई जाती है ।


    4) On site ATM -


         यह वे एटीएम है जो बैंक परिसर के अंदर स्थित होते हैं।


    5) Off site ATM


         यह वे एटीएम है  जो बैंक परिसर के बाहर स्थित होते हैं जैसे शॉपिंग मॉल , आवासीय सोसायटी ।


    6) Green label ATM 


       यह वे एटीएम है जो मुख्य रूप से कृषि से संबंधित लेनदेन के लिए स्थापित किए जाते हैं ।


    Former subsidiaries of RBI


    7) Orange label ATM


       यह भी एटीएम में जो मुख्य रूप से शेयर लेनदेन किस लिए स्थापित किए जाते हैं ।


    8) Pink label ATM


      यह भी एटीएम में जो मुख्य रूप से महिला बैंकिंग के लिए लगाए जाते है ।


    9) Mobile ATM


        इसमें एक वाहन में एटीएम स्थापित किया जाता है और यह वाहन ऐसे स्थानों विशेषकर ग्रामीण इलाकों में जहां पर अभी तक एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां जाता है ।



    Post a Comment

    0 Comments