Types of account in bank in hindi
Current Account ( चालू खाता )
🔹 इसमें ब्याज नहीं मिलता
🔹इसे चालू रखने के लिए तय की गई राशि को खाते में रखनी पड़ती है वरना अकाउंट बंद हो सकता है ।
🔹इसमें आप जितनी बार चाहे उतनी अमाउंट को डिपॉजिट और विड्रोल कर सकते हैं इसमें कोई लिमिट नहीं है ।
Saving Account ( बचत खाता )
🔹 इसमें ब्याज मिलता है ।
🔹 इस अकाउंट को open करने के लिए एक तय की गई राशि ( 100 से 1000 रुपये ) तक जमा करवानी पड़ती है ।
🔹 इसमें आप दिन में 5 फ्री लेन-देन ( Deposit & Withdrawal ) कर सकते हैं इससे ज्यादा पर शुल्क चार्ज लगता है
Recurring Deposit Account ( आवर्ती जमा खाता )
🔹 यह RD के नाम से भी जाना जाता है ।
🔹 इस की न्यूनतम अवधि 6 महीने तथा अधिकतम अवधि 10 साल होती है ।
🔹 यह अपने पैसों को Saving करने के लिए एक ऐसी स्कीम है जिसमें आप हर महीने एक तय की गई Amount को जमा कर सकते हैं ।
🔹 इसमें ब्याज की दर 6% से 9% तक होती है ।
🔹 अगर आपने तय किये गए समय से पहले अपने पैसे निकाल लेते हैं तो आपको उसमें दिए गए ब्याज़ में कमी हो सकती है और आपको बैंक में जुर्माना भी देना पड़ता है ।
Fixed Deposit Account ( सावधि जमा खाता )
🔹 इसे FD , Term Deposit या मियादी जमा खाता भी कहते है ।
🔹 इसकी न्यूनतम अवधि 7 दिन तथा अधिकतम अवधि 10 साल होती है ।
🔹इसमे ब्याज़ अधिक मिलता है ।
🔹 इसमें आप एक बार ही पैसा जमा करा सकते हैं और एक बार ही निकाल सकते हैं ।
🔹 निर्धारित समय से पहले निकालने पर जुर्माना देना पड़ता है ।
Non Resident Ordinary ( NRO ) Account
🔹इसमे दो प्रकार के account होते है ।
NRO Saving Account
NRO Fixed Deposit Account
🔹 जब NRI द्वारा इस खाते में विदेशी मुद्रा में पैसा जमा करवाते हैं तो इन्हें INR (भारतीय राष्ट्रीय रुपए ) में बदल दिया जाता है ।
🔹 NRI अपने पैसे भारत में और साथ ही विदेशों में NRO बैंक खाते में भेज सकते हैं । इस जमा खाते पर जितनी राशि मिलेंगे उन पर कर दिया जाता है ।
Non Resident External ( NRE ) Account
🔹इसमे भी NRO की तरह दो account होते है ।
🔹 इसमें भी विदेशी मुद्रा को INR में बदल दिया जाता है । इसमें केवल विदेश में अपनी कमाई की गई राशि को ही रख सकते है ।
NRE or NRO में अंतर हिंदी में
Foreign Currency Non Resident Account ( FCNR )
🔹 इन खातों में राशि विदेशी मुद्रा में रखी जाती है न की भारतीय मुद्रा में ।
🔹 इस खाते में अर्जित धनराशि मूलधन और ब्याज ट्रांसफर के योग्य है लेकिन इस राशि पर पाठ में कर नहीं लगाया जाता
Q.1 CASA का पूरा नाम क्या है ?
Ans- Current account & Saving account
Q.2 सावधि जमा खाते की अधिकतम व न्यूनतम अवधि कितनी होती है ?
Ans - न्यूनतम अवधि 7 दिन और अधिकतम अवधि 10 साल होती है ।
Q.3 आवर्ती जमा खाते की अधिकतम व न्यूनतम अवधि कितनी होती है ?
Ans - न्यूनतम अवधि 6 महीने और अधिकतम अवधि 10 साल होती है ।

0 Comments